Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

IND vs SL सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान होते ही श्रीलंकाई कप्तान ने उठाया बड़ा कदम, छोड़ दी टीम की कमान

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने के अंत में होने वाली टी 20 और वनडे सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। श्रीलंका दौरे का आगाज टी 20 सीरीज के साथ होगा जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। श्रीलंका दौरे पर भारत को तीन तीन मैचों की टी 20 और वनडे सीरीज खेलनी है। उससे पहले वनिंदु हसरंगा ने हैरान करने वाला फैसला लिया है और टीम की कमान छोड़ दी है।

भारत 26 और 27 जुलाई को लगातार दो दिन श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 मैच खेलेगा जबकि इस सीरीज का अंतिम मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं वनडे सीरीज के अन्य दो मैच 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे। टी20 श्रृंखला के तीनों मैच पल्लेकेले और तीनों वनडे मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। गौतम गंभीर के लिए यह बतौर भारतीय कोच पहला दौरा भी होगा। मंगलवार शाम को भारतीय टीम के नए मुख्य कोच के पद के लिए गंभीर के नाम का ऐलान हुआ था। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही गंभीर का नाम अगले मुख्य कोच की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था।

भारत ने इससे पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा जुलाई 2021 में किया था। उस दौरे पर शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान थे जबकि राहुल द्रविड़ कार्यवायक कोच के रूप में उस दौरे पर गए थे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह भारतीय टीम का दूसरा दौरा होगा। इस समय टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। श्रीलंका की टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। इस समय उसके खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग में अपने हाथ आज़मा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *