Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

साड़ी में महाकाल पहुंची अनुष्का, विराट ने रुद्राक्ष माला पहनकर की पूजा

उज्जैन : क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। वे दोनों भस्मारती में शामिल हुए और महाकाल की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विराट कोहली और अनुष्का पारम्परिक परिधानों में नजर आए। वे करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में रहे और भगवान महाकाल की भक्ति में डूबे दिखे। खास बात यह है कि विराट और अनुष्का पूरी तरह आडंबर रहित दिखाई दिए। बाद में कोहली दंपत्ति मीडिया से मुखातिब हुए और विराट ने जय महाकाल का उदघोष किया।

विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा शनिवार को सुबह सुबह ही महाकाल मंदिर जा पहुंचे। दोनों सुबह 4 बजे की भस्म आरती में शामिल हुए। विराट ने जहां धोती सोला पहना था वहीं अनुष्का शर्मा ने भी सादी साड़ी पहनी थी। विराट ने तो माथे पर चंदन का तिलक लगाकर रुद्राक्ष की माला भी गले में पहनी। विराट और अनुष्का ने तन्मयता से पूजा अर्चना की।

महाकाल की पूजा अर्चना के बाद विराट और अनुष्का से मीडिया ने बातचीत की। अनुष्का ने बताया कि महाकाल बाबा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां बहुत अच्छा लगा। इधर विराट ने मीडियाकर्मियों से जय महाकाल कहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *