Breaking
Sun. May 10th, 2026

भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रही है BJP : तेजस्वी

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। तमिलनाडु मामले पर भाजपा को आइना दिखाते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि, इन लोगों का काम केवल अफवाह फैलाना है। भाजपा वाले सिर्फ नकारात्मकता की राजनीति करते हैं। ये भारत की माता की जय बोलते हैं और खुद को देशभक्त बताते हैं।

अब जरा बताइए कि तमिलनाडु भारत का अंग नहीं है क्या! अगर है तो फिर दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व बिहार विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन भाजपा ने सदन में तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा का मामला उठाया।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि, तमिलनाडु में बिहार के 12 लोगों की हत्या हो चुकी है। सरकार को जांच करानी चाहिए और तेजस्वी वहां केक काटने जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *