Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

‘केजरीवाल का सर्वनाश हो गया, जो बाकी बचे, उनका भी होगा’, बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के नतीजों पर बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मेरे सारे दुश्मन एक-एक करके पराजित हो रहे हैं। केजरीवाल ने मेरा बहुत विरोध किया था। सबसे ज्यादा भाषण यही देता था। हुड्डा (भूपिंदर सिंह) भी मेरे खिलाफ भाषण देता था। दोनों का सर्वनाश हो गया। जो बाकी बचे, उनका भी सर्वनाश होगा।’

क्या रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो चुकी है। भाजपा ने प्रदेश की 70 में 48 सीटों पर जीत हासिल की है और पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। वहीं, दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की विदाई हो गई है। चुनाव परिणाम के साथ ही इस बात का आंकड़ा भी सामने आ गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 45.56 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। वहीं, भाजपा की सहयोगी जदयू को 1.06 और लोजपा (रामविलास) को 0.53 फीसदी वोट मिले हैं।  भाजपा का वोट प्रतिशत 2020 में 38.51 और 2015 के चुनावों में 32.3 था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि, भाजपा की सहयोगी जदयू और लोजपा (रामविलास) अपनी 1-1 सीटों पर हार गई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है। AAP ने चुनाव में 43.57 फीसदी वोट हासिल किए हैं। AAP को 10 फीसदी वोट कम हुए हैं। 2020 के चुनावों में AAP को  53.57 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनावों में आप को 54.5 फीसदी वोट मिले थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *