Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शंकर मिश्रा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्यवाही

नई दिल्ली : एयर इंडिया की एक फ्लाइट में शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले मुंबई के व्यक्ति शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। उसे राष्ट्रीय राजधानी वापस लाया गया। वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।
बेंगलुरु में मिली शंकर मिश्रा की अंतिम लोकेशन

दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के ठिकाने का कुछ ‘ठोस’ सुराग मिलने के बाद कर्नाटक के बेंगलुरु में एक टीम को शंकर मिश्रा को पकड़ने के लिए तैनात किया था। दिल्ली पुलिस शंकर मिश्रा को ढूंढने के लिए लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी। मिश्रा की लास्ट लोकेशन बेंगलुरु में मिली जिसके आधार पर उसकी तलाश की गई। हालांकि, मिश्रा अपना फोन बंद कर दे रहा था। कहते है ना अपराध कितना ही शातिर हो, लेकिन वह बच नहीं सकता। आखिरकार बेंगलुरू में उसे गिरफ्तारी कर लिया गया है।

ऐसे पकड़ा गया शंकर

पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि हालांकि उसने अपना फोन बंद कर दिया था, लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा था। जिससे पुलिस को उस पर ध्यान देने का मौका मिला। सूत्रों ने कहा कि 34 वर्षीय मिश्रा ने एक जगह अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *