- आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है
दिल्ली शराब घोटाला मामले पर आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।’
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र था। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी AAP को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी। देश से माफी मांगो।’

