Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव दास और आशुतोष रांका, क्या था गुनाह, क्यों मिली सजा?

  • कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार करने के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है

दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को SEM कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। सौरभ और आशुतोष को बेल बॉन्ड तोड़ने के जुर्म में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। जबकि गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे से 5 हज़ार का बेल बॉन्ड भरवाया गया है। इस बेल बॉन्ड इसलिए भरवाया गया है ताकि वो पांच साल तक अशांति न फैलाएं। बता दें कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

‘क्या तिरंगा लहराना भी जुर्म हो गया?’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या तिरंगा लहराना भी जुर्म हो गया?’

सौरव-आशुतोष की जमानत की तैयारी में जुटी सीजेपी

CJP की वकील अभिष्ट हेला ने कहा, “हम जमानत के लिए कहां अर्जी देंगे, यह हमारे कानूनी अधिकारों का मामला है। हम उन सभी जानकारियों का खुलासा नहीं करना चाहते क्योंकि इसमें और भी पहलू शामिल हैं। हम अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। जो भी होगा, आपको सूचित किया जाएगा। सभी जानकारियों और अपडेट्स के लिए CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते रहें। हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।”

“सिर उठाकर जेल जा रहे हैं”, अजिंक्य शिंदे ने कहा

CJP के नेशनल ऑर्गनाइज़ेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे, जिन्हें बुधवार को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया, ने बताया कि संगठन के को-कन्वीनर सौरव दास और आशुतोष रांका ने उनसे कहा था कि वे “सिर उठाकर जेल जा रहे हैं।” PTI न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, शिंदे ने कहा, “उन्होंने देश के लोगों से कहा है कि वे डरेंगे नहीं।”

कॉकरोच जनता पार्टी एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है-दिपके

उन्होंने अपनी पार्टी के किसी भी तरह के पॉलिटिकल रजिस्ट्रेशन की बात को खारिज कर दिया। दिपके ने कहा, “…कॉकरोच जनता पार्टी एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है और हमेशा रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारा और INDIA ब्लॉक का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *