Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह में हनुमान चालीसा : छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

मथुरा : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह शाही मस्जिद को लेकर पिछले कुछ माह से माहौल गर्माया हुआ है। ईदगाह को लेकर हिंदू संगठनों ने न्यायालयों में वाद दायर कर दिए हैं, जिन पर सुनवाई हो रही है। इसी बीच अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया कर दिया। इसके समर्थन में कई हिंदूवादी संगठन आ गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इन स्थिति में जनपद भर में धारा 144 लागू कर दी है। इसमें कहा गया है कि छह दिसंबर को विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान / शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा पर हनुमान चालीसा का पाठ करने व विविध दिवस मनाने, अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से मथुरा चलो का आह्वान और मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों द्वारा काला दिवस के रूप में मनाये जाने और निकाय चुनाव की तैयारियां को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *