Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना में अब सभी वर्गों के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्गों के छात्रों को भी योजना में शामिल किया है।
अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित योजना के अनुसार इस योजना में अब अनुसूचित जाति एवं जन जाति, घुमंतु जाति व पिछड़े वर्ग के साथ-साथ अन्य सभी वर्गों के छात्रों को भी 10वीं कक्षा उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना वर्ष 2022-23 के लिए चार लाख रुपये तक की पारिवारिक वार्षिक आय वाले पात्र विद्यार्थी आगामी 31 जनवरी, 2023 तक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते है। इन विद्यार्थियों को 8 हजार से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर मेधावी संशोधित छात्र योजना का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र मेें निरन्तर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, टपरीवास, घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु एवं पिछड़े वर्ग तथा अन्य सभी वर्गों के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में रखने के लिए तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं मैट्रिक से स्नातकोत्तर कक्षाओं में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रवक्ता ने बताया कि कक्षा 10वीं में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग-ए के छात्रों द्वारा 60 प्रतिशत (ग्रामीण) व 70 प्रतिशत अंक (शहरी), पिछड़ा वर्ग-बी व अन्य सभी वर्ग के छात्रों के लिए 75 प्रतिशत (ग्रामीण) व 80 प्रतिशत (शहरी) अंक प्राप्त करने पर 11वीं व सभी डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर 8,000 रुपये दिए जाते हैं। इसी प्रकार, से 12वीं कक्षा में केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 70 प्रतिशत (ग्रामीण) व 75 प्रतिशत (शहरी) अंक प्राप्त करने पर स्नातक के प्रथम वर्ष आर्ट, कॉमर्स, साईंस व सभी डिप्लोमा कोर्सिस के लिए 8,000 रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सिस के लिए 9,000 रुपये, चिकित्सा एलाइड कोर्सिस के लिए 10,000 रुपये तथा स्नातक कक्षाओं में केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत (ग्रामीण) व 65 प्रतिशत (शहरी) अंक प्राप्त करने पर स्नातकोतर के प्रथम वर्ष आर्ट, कॉमर्स, साईंस व सभी डिप्लोमा कोर्सिस के लिए 9,000 रुपये व इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सिस के लिए 11,000 रुपये और चिकित्सा एलाइड कोर्सिस के लिए 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है ।
उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थी सरलहरियाना.जीओवी.इन पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *