Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बलदेव में एक ही समाज के 6 प्रत्याशियों को हराकर डा. मुरारी अग्रवाल विजयी

  • पांडेय समाज की वोट बंटने व एकमत न होने के कारण समाज को देखना पड़ा हार का मुंह

बलदेव : नगर निकाय चुनाव में बीजेपी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी रहे डा. मुरारी लाल अग्रवाल ने एक ही समाज के 6 प्रत्याशियों को हार मुंह दिखा दिया। मतगणना स्थल से एक ही समाज के लोग मुंह लटकाये बैरंग ही अपने निवास स्थान पर लौट लिए।

4 मई 2023 को यूपी में नगर निकाय का प्रथम चरण का मतदान हुआ था। इसमें मथुरा जिले के 15 नगर निकाय शामिल थे। बलदेव नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु 10 उम्मीदवारों की अपनी उम्मीदवारी जताई। उम्मीदवारी में पांडेय समाज से 6 प्रत्याशी खडे़ हुए। पांडेय समाज का नगर में वोट प्रतिशत अधिक होने कारण भी समाज को निर्दलीय प्रत्याशी डा. मुरारी लाल से हार का मुंह देखना पड़ा।

मिल गया प्रमाण पत्र

विदित रहे कि वर्तमान में अध्यक्ष पद के लिए चुने डाॅ. मुरारीलाल अग्रवाल पिछले 5 वर्ष पहले बीजेपी से टिकट लेकर अध्यक्ष पद के लिए खडे़ हुए थे, लेकिन निर्दलीय निवर्तमान अध्यक्ष कमल पांडेय से 100 से अधिक वोटो से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार डा. मुरारी को बीजेपी से कश्मकश के बाद भी टिकट नहीं मिला, लेकिन अपनी उम्मीद जताये बैठे मुरारी ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया और एक ही समाज से खड़े हुए 5 प्रत्याशी बीजेपी से मेरूकांत पांडेय, निर्दलीय कमल कुमार पांडेय, हेमंत पांडेय, ज्ञानेन्द्र पांडेय, देवेश पांडेय और विष्णु पांडेय के अलावा अन्य समाज के कांग्रेस से मुकेश कुमार, निर्दलीय माधव तेहरिया, रालोद से रामकृष्ण वर्मा को हराकर 108 मत विजय पताका फहरायी।

पूरे बलदेव में चर्चा, एक होते तो ये न होता
बलदेव। समूचे बलदेव में एक ही समाज के 6 प्रत्याशियों के खडे़ होने के कारण और हार का सामना करने के चलते समाज के लोग ही एक चर्चा में जुटे हैं कि अगर एक होते तो ये हार मुंह न देखना पड़ता। डा. मुरारी के जीतने के बाद देखना यह है कि बलदेव के विकास में कितनी प्रगति होगी और क्या कुछ बदलेगा।

डा. मुरारी का जगह-जगह भव्य स्वागत
बलदेव नगर पंचायत का अध्यक्ष चुने जाने के बाद हारे हुए सभी प्रत्याशियों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. मुरारी लाल अग्रवाल का भव्य तरीके से स्वागत सत्कार किया। सभी ने एकजुट होकर बधाई दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *