Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

खतरे में एकनाथ शिंदे की कुर्सी, आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा- उनके 20 विधायक हमारे संपर्क में

मुंबई : महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे के पुत्र और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। आदित्य ठाकरे का कहना है कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। अजित पवार और एनसीपी के आठ विधायकों के उनके राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने से एकनाथ शिंदे की सीएम पद की कुर्सी खतरे में पढ़ गई है। अजित पवार वर्तमान में शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद साझा कर रहे हैं।

आदित्य ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि, मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और सरकार में कुछ बदलाव हो सकता है। ठाकरे की टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि राकांपा के नेता अजित पवार और उनके समर्थकों के सरकार में शामिल होने के बाद भाजपा एकनाथ शिंदे समूह को दरकिनार कर रही है। हाल ही मैं शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया थाकि एनसीपी नेता अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद शिंदे गुट के करीब 20 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। संजय राउत ने दावा किया है कि शिंदे खेमे के करीब 17 से 18 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।

हालांकि, सीएम एकनाथ शिंदे ने एनसीपी के नेताओं को शामिल किए जाने को लेकर शिवसेना में विद्रोह से इनकार किया है। शिंदे ने कहा कि राज्य की शिवसेना-भाजपा सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार के शामिल होने से उन्हें कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें तब होती हैं जब पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *