Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

लोकसभा चुनाव:वोटिंग 7 फेज में, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू

दैनिक उजाला, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 543 सीटों के लिए यह सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है।

7 फेज में होंगे लोक सभा चुनाव
फेज 1- 28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा। विदड्रॉल 30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल 2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी।

लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।

उप चुनाव 26 विधानसभाओं में होना है
बाइ इलेक्शन- 26 असेंबली में बाईपोल होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होना हैं। 26-26 वैकेंसी पूरी कर रहे हैंं। ये पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ होंगे।

‘झूठ के बाजार में रौनक बहुत होती है’

राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग समेत किसी की भी आलोचना करने की पूर्ण स्वतंत्रता है, लेकिन फेक न्यूज, अफवाहें फैलाने की आजादी नहीं है। हर राज्य के अधिकारियों को अधिकार दिया गया है ताकि वे आपत्तिजनक बयानों से जुड़ी पोस्ट हटाने को कह सकें। अगर कोई झूठा नरैटिव फैला रहा है तो हम उसका पुरजोर मुकाबला करेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर झूठ बनाम हकीकत नाम से शृंखला शुरू की जाएगी। मतदाताओं से भी अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर जो भी आए, उसे आंख बंदकर आगे न बढ़ाएं। झूठ के बाजार में रौनक बहुत होती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *