Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Twitter से Blue Tick हटाने के बाद एलन मस्क ने एक दिन में कमाए 140 करोड़ रुपए

नई दिल्ली : एलन मस्क (Elon Musk), दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वो टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) और ट्विटर (Twitter) के मालिक हैं। अपनी कमाई के साथ-साथ बिजनेस फैसलों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद से यह कंपनी लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसी कड़ी में 20 अप्रैल की रात 12 बजे ट्विटर ने वैसे यूजरों के प्रोफाइल से ब्लू टिक हटा दिए, जिन्होंने इसके लिए निर्धारित भुगतान नहीं किया था। कंपनी के इस फैसले से ट्विटर का पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लेने वाले कई नामी-गिरामी दिग्गजों को ब्लू टिक से हाथ धोना पड़ा। बिग बी अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, रोमांस किंग शाहरुख खान के साथ-साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, आप, विराट कोहली सहित कई बड़ी शख्सियतों के ट्विटर प्रोफाइल से ब्लू टिक हटा दिया गया।

कंपनी के इस फैसले के बाद कई लोगों ने सब्सक्रिप्शन फीस जमा कर ब्लू टिक वापस हासिल कर लिया है। लेकिन अब बात यह हो रही है कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन हटाए जाने के बाद ट्विटर के मालिक एलन मस्क को क्या फायदा हुआ?

20 अप्रैल की रात ट्विटर से ब्लू टिक हटाने के बाद एलन मस्क को क्या फायदा हुआ इसकी जानकारी उनके नेटवर्थ से सामने आई है। मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार बीते 24 घंटों में एलन मस्क ने 1.4 बिलियन डॉलर की कमाई की। हालांकि मस्क की यह कमाई उनकी सभी कंपनियों को मिला कर है। लेकिन ट्विटर का भी बड़ा योगदान है। 1.4 बिलियन यानी की 140 करोड़ रुपए। एक दिन में 140 करोड़ की कमाई कर मस्क ने अपना नेटवर्थ 175 बिलियन डॉलर तक पहुंचा लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *