Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

महिला पहलवान ने बृजभूषण को मेरे सामने धक्का देकर खुद को बचाया, इंटरनेशनल रेफरी का खुलासा

नई दिल्ली : यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक और बड़ी गवाही सामने आई। दरअसल, अब बृजभूषण सिंह के खिलाफ इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने गवाही दी है। उन्होंने बताया कि एक महिला पहलवान ने खुद को बृजभूषण से छुड़ाया था इतना ही नहीं वह बृजभूषण को धक्का देकर उसने खुद को दूर किया।

बता दें कि जगबीर सिंह 2007 से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि बृजभूषण महिला पहलवानों के बगल में खड़े थे। इससे महिला पहलवान असहज महसूस कर रही थीं और महिला पहलवान ने बृजभूषण से खुद को छुड़ाया था, उसने बृजभूषण को धक्का दिया, फिर कुछ कहते हुए दूर चली गई। जगबीर ने कहा कि मैं फुकेत में भी था, मैं लखनऊ में भी था और मैंने देखा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया।

इससे पहले शिकायतकर्ता नाबालिग पहलवान के पिता ने वीरवार को कहा कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे। इस खुलासे से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला कमजोर हो सकता है। पिछले छह महीने से पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *