Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्‍तान रहे बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वर्ल्‍ड कप 2023 के बीच आई इस खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 मैच में 273 विकेट चटकाए थे। बिशन सिंह बेदी को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक माना जाता था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को कई मुकाबले जिताए थे। उन्‍होंने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर कई खिलाडि़यों ने अपनी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की हैं।

बता दें कि बिशन सिंह बेदी भारत के लिए 1966 से 1979 तक क्रिकेट खेले थे। वह भारत की उस मशहूर स्पिन गेंदबाजों की चौकड़ी का हिस्सा थे। जिसने क्रिकेट जगत में भारत का लोहा मनवाया था। उनकी चौकड़ी में इरापल्ली प्रसन्ना, चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन जैसे दिग्‍गज शामिल थे। इन चारों ने भारत के लिए कुल 231 टेस्ट खेले, जिनमें 853 विकेट हासिल किए। बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्‍ट में भारत के लिए कप्‍तानी की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *