अयोध्या : मानव विकास प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में चार साप्ताहिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अशोक कसौधन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन ने प्रशिक्षु महिलाओं को आत्म-निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया व स्वयं का उद्यम स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त समाज सेवी शैलेन्द्र शर्मा ने भी समाज में हुनरमंद महिलाओ की आवश्यकता पर बल दिया।
विदित रहे कि इस प्रशिक्षण का आयोजन लोटस हर्बल ब्यूटी सैलून, अमानीगंज रोड रुदौली अयोध्या में किया जा रहा है। ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में थ्रेडिंग, जूड़ा-चोटी, हेयरस्टाइल, पेडिक्योर, ब्लीच, फेशियल, मेकअप आदि के बारे में प्रायोगिक व सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान उद्यमी एवं समाज सेवी रेशमा परवीन को उनके सहयोग और कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत रेशमा परवीन ने हर कदम पर संस्थान का सहयोग करने कि बात कही। साथ ही प्रशिक्षण ले रही समस्त प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामना दीं।
मानव विकाश प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ की अध्यक्ष रजनी कुशवाहा ने बताया कि हमारी संस्था महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए संघर्ष कर रही है। उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण एवं सेमिनार के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। संस्था द्वारा महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनको स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के साथ उद्यमी बनने के लिए उत्साहित करती है।

