Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

गूगल मैप पर बदला देश का नाम! सर्च करने पर अब तिरंगा के साथ नजर आएगा भारत

नई दिल्ली : भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की मुहिम को अब गूगल भी मानने लगा है। इसका पता आपको तब चलेगा जब आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो परिणाम में आपको साउथ एशिया का एक देश और तिरंगे का डिजिटल कोड भी नजर आएगा। इसमें सबसे खास बात यह है कि गूगल मैप पर हिंदी या अंग्रेजी में भारत टाइप करने पर इंडिया लिखने के जैसे ही रिजल्ट दिखाई देगा। अगर गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत या अंग्रेजी में लिखेंगे तो रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखेगा। दरअसल गूगल मैप इंडिया और भारत दोनों को ही साउथ एशिया में एक देश के तौर पर कंसीडर करता है। इसलिए उपयोगकर्ता अगर देश का नक्शा गूगल मैप से देखना चाहता है, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में भारत या इंडिया लिखकर देख सकता है।

गूगल मैप पर हुए इस बदलाव पर गूगल के तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसमें हुए बदलाव पर लोगों की नजरें बनी हुई है। यहां गौर करने वाली एक और बात यह है कि सिर्फ गूगल मैप ही नहीं, बल्कि अन्य कंपनी और प्लेटफॉर्म भी पर भी अगर भारत और इंडिया लिखा जा रहा है, तो रिजल्ट में कोई अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। उपयोगकर्ता अगर गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे एप्लीकेशन पर भारत या इंडिया लिखते हैं, तो उन्हें परिणाम एक जैसा ही मिल रहा है।

सितंबर में भारत में जी-20 का आयोजन किया गया था तब देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की पहली झलक दिखी थी। रात्रि भोजन के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र पर राष्ट्रपति का नाम प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशन को संबोधित कर रहे थे तो उनकी नेमप्लेट पर भी इंडिया की जगह भारत लिखा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *