नई दिल्ली : कुछ महीने पहले अंजू-नसरुल्लाह का प्यार हर तरफ चर्चा का विषय बन गया था। भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू फेसबुक पर बने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान चली गई थी और उससे 25 जुलाई को शादी कर ली थी। अंजू अपने पति अरविंद, 15 साल की लड़की और 6 साल के लड़के को छोड़कर अपने प्यार के लिए पाकिस्तान चली गई थी। उसके बाद पाकिस्तान सरकार की तरफ से भी अंजू को इस बात की मंजूरी मिल गई थी और उसका वीज़ा भी एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। पर अब अंजू जल्द ही भारत लौटने वाली है।

दरअसल अंजू के वर्तमान पति नसरुल्लाह ने जानकारी दी कि अंजू पिछले कुछ समय से अपने बच्चों को यद् करके परेशान हो रही थी। ऐसे में बच्चों से मिलने के लिए अंजू भारत आएगी। इसके लिए अंजू इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लेगी, जिसके लिए उसने आवेदन भी कर दिया है। हालांकि इसकी प्रोसेस में थोड़ा समय लगता है क्योंकि ये लंबी प्रोसेस होती है। एनओसी मिलने के बाद अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी।

नसरुल्लाह ने यह भी साफ कर दिया कि अब पाकिस्तान ही अंजू का घर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद अंजू ने उस्लाम अपना लिया था और नाम बदलकर फातिमा कर लिया था। वह नसरुल्लाह के साथ खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में एक गांव में रहती है और अपने बच्चों से मिलने के बाद वापस पाकिस्तान लौट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *