Breaking
Wed. Nov 11th, 2026

शराब पीने से मना किया तो टंकी पर चढ़ा युवक, भाई के सामने लगाई छलांग; दर्दनाक मौत

भोपाल : शराब पीने से रोकना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में अपनी जान ही दे दी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गुनगा गांव में घरेलू विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिजन उसे समझाने और नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। यहां तक कि उसका भाई भी उसे बचाने के लिए टंकी पर चढ़ गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे रोक नहीं पाया। देखते ही देखते युवक ने टंकी से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शराब पीने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शराब पीने से रोकने पर नाराज इस युवक ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर का शराब पीने को लेकर घर में परिजनों के साथ विवाद हुआ था। परिजनों द्वारा मना किए जाने से वह गुस्से में घर से निकल गया और गांव के पास बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ा।

भाई के सामने टंकी से लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत

युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसे बचाने के लिए परिजन मौके पर पहुंचे और नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे। इसी बीच शंकर का भाई भी उसे बचाने के लिए टंकी पर चढ़ गया। उसने भाई को समझाने और नीचे लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शंकर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। भाई की लाख मिन्नतों और आंखों के सामने ही उसने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। इस खौफनाक मंजर को देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही गुनगा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वह नहीं माना तो विष्णु भी उसे रोकने टंकी के ऊपर चढ़ गया।

वह नहीं माना तो विष्णु भी उसे रोकने टंकी के ऊपर चढ़ गया।

ऊपर चढ़कर विष्णु ने शंकरलाल का हाथ पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश की।

ऊपर चढ़कर विष्णु ने शंकरलाल का हाथ पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश की।

इसके बाद भी शंकर ने हाथ छुड़ाकर टंकी से छलांग लगा दी।

इसके बाद भी शंकर ने हाथ छुड़ाकर टंकी से छलांग लगा दी।

मरने की धमकी देकर घर से निकला था

शंकरलाल अहिरवार बेरोजगार था। वह 7 बहनों और 3 भाइयों में नौवें नंबर का था। बड़े भाई विष्णु ने बताया कि मंगलवार सुबह मां और अन्य परिजन ने उसे शराब पीने की आदत को लेकर समझाया था। नाराज होकर वह मरने की धमकी देकर घर से निकल गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *