Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मां और बीवी को मारा..फिर दोनों की खोपड़ी से खाया मांस, छत से फेंके टुकड़े; सिकंदर की दरिंदगी देख कांपे लोग

  • यूपी के कुशीनगर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, सनकी युवक ने पत्थर से सिर कूंचकर मां और पत्नी को मार डाला, इसके बाद लाश से मांस नोचकर खाने लगा

कुशीनगर : कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव के रहने वाले 30 साल के सिकंदर की हैवानियत को जिसने भी देखा और उसके बारे में सुना उनके रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर अलाव के पास बैठी मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका की बेरहमी से हत्या के बाद सिकंदर उनकी खोपड़ी का मांस नोचकर खा रहा था।

बीच-बीच में वह मांस के कुछ टुकड़े नीचे फेंक रहा था। यह देख ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया। हालांकि पुलिस मांस खाने की बात से इन्कार कर रही है।

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

आरोपी सिकंदर की फाइल फोटो-

पड़ोसियों को नहीं लगी हत्या की भनक 
रोज की तरह सोमवार की सुबह भी पत्नी और मां छत पर अलाव के पास बैठी थीं। वहीं नशे की हालत में सिकंदर पहुंचा। शराब पीने का पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी गुस्से में सिकंदर ने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े को उठाकर प्रियंका के सिर पर पीछे से वार कर दिया। मां बीच बचाव करने गई तो उनके सिर पर भी उसी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों के अचेत होने के बाद सिर को कूंच दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह छत पर तांडव मचाता रहा और इसकी भनक तक पड़ोसियों को नहीं लगी।
 

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

मृतक रूना देवी की फाइल फोटो –

दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया 
दिन में करीब 9.30 बजे छत से मांस का टुकड़ा घर के पास सड़क पर फेंकने लगा। उधर से गुजर रहे लोग मांस का टुकड़ा देख रुक गए और रूना, सिकंदर को आवाज देने लगे। घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर कुछ युवकों ने छत पर चढ़ने का प्रयास किया तो सिकंदर उन पर से ईंट चलाने लगा। 

 

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

प्रियंका की फाइल फोटो –

‘मांस का टुकड़ा खा रहा था सिकंदर’
लोगों ने बताया कि छत पर बैठकर सिकंदर मांस का टुकड़ा खा रहा था और इधर-उधर फेंक रहा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। उसके दोनों हाथ खून से सने थे।

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

मृतक रूना देवी की फाइल फोटो –

सिकंदर का चेहरा भावशून्य था, जैसे उसे अपनी करतूत पर कोई पछतावा ही नहीं था। पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस वालों पर बार-बार थूक रहा था लेकिन दरवाजे पर मौजूद लोगों से आंख नहीं मिला रहा था। जिस पत्थर के टुकड़े से उसने हत्या की, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ –

नशे की लत, बच्चे न होने से परिवार में था मनमुटाव
परसा गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सिकंदर की शादी के चार साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी। इसको लेकर परिवार में तनाव था। नशे की लत भी परिवार में कलह का कारण बनी। मां भी सिकंदर की आदतों से परेशान थी। बहू की गोद सूनी थी इसके लिए गांव के आस-पास झाड़-फूंक और मंदिरों तक दौड़ लगाती थी। सिकंदर के पास न तो कोई ठोस रोजगार था और न ही परिवार का ख्याल रखता था। इससे घरवाले भी आहत थे।

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ –

पूरा मामला
सनकी ने पत्थर से सिर कूंचकर मां और पत्नी को मार डाला
कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद में 30 वर्षीय एक युवक ने पत्थर से सिर कूंचकर पत्नी और मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पत्नी और मां की लाश से मांस नोचकर खा रहा था। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है।

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

पति, पत्नी और मां –

चार वर्ष पहले हुई थी सिकंदर की शादी
मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, परसा गांव निवासी सिकंदर (30) पुत्र स्व. बनवारी की शादी चार वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका (28) से हुई थी। शादी के चार साल बाद भी सिकंदर और प्रियंका के कोई संतान नहीं थी।

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

बहू और सास –

पत्थर के टुकड़े से किया हमला
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिकंदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी (60) घर की छत पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान सिकंदर नशे की हालत में पहुंचा। वहां किसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। 

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

प्रियंका की फाइल फोटो –

लाशें देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे
रूना ने बहू को बचाने की कोशिश की तो सिकंदर ने उनके सिर पर भी उसी पत्थर से वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। छत पर मां-पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या की गई लाश देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मालूम हो कि सिकंदर की शादी के एक साल बाद ही पिता की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। तब से परिवार की जिम्मेदारी सिकंदर के ही कंधे पर ही थी। 

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

रूना देवी की फाइल फोटो –

पत्नी और मां की हत्या करने के मामले में आरोपी की बहन की प्राथमिकी पर केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।– केशव कुमार, एसपी कुशीनगर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *