Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हिमाचल और गुजरात में CM पद की कवायद तेज

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के नए सीएम के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शिमला पहुंचे छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने उस योजना को बताया, जिसके जरिए हिमाचल प्रदेश के नए सीएम का चयन किया जाना है। छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने बताया कि, पहले विधायक दल की बैठक होगी उसके बाद जो हाईकमान तय करेगा वही हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। भूपेश बघेल ने कहाकि, शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आर्शीवाद तो था ही इसके साथ प्रियंका जी का सबसे अहम रोल था। खड़गे जी के अध्यक्ष के रूप में ये पहली जीत है।

गुजरात में 12 को होगा शपथ ग्रहण
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सातवीं बार जीत दर्ज कर रिकार्ड बना दिया। गुजरात में भाजपा ने 156 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है। दमदार विपक्षी पार्टी कांग्रेस 17 पर तो माहौल बदलने वाली आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर सिमट गई। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपना और अपनी सरकार का इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया है। अब गुजरात में नई सरकार के गठन का कार्य होगा। संभावना है कि, भाजपा विधायक दल की बैठक 10 या 11 दिसंबर को होगी। विधायक दल की बैठक का समय आज फाइनल हो जाएगा। बैठक में गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। पूरी उम्मीद है कि, भूपेंद्र पटेल का नाम ही मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तावित किया जाएगा। गुजरात में नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *