Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में 6 मई को हेमामालिनी देगी प्रस्तुति

गुना : MP के गुना शहर की धरती पर 5 से 10 मई तक विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम मां बीसभुजा देवी मंदिर विस्तार एवं नवीनीकरण के संकल्प के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ में समूचे क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए काशी के प्रकांड विद्वानों के सानिध्य में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मीनारायण महायज्ञ करने से जन्म जन्मांतर के दु:ख दरिद्रता से छुटकारा मिलता है और सदैव के लिए महालक्ष्मी एवं नारायण की कृपा प्राप्त होती है। आयोजन की शुरुआत 5 मई को कलश यात्रा से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के दौरान 6 से 9 मई तक श्रीरामकथा कथा वाचक पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के मुखारबिंद से संपन्न होगी।

इस दौरान 6 मई को रात्रि 8 बजे से सांसद हेमामालिनी द्वारा मां स्वरूपा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं 7 मई रात्रि 8 बजे से बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा भजनों एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति की जाएगी। 8 मई रात्रि 8 बजे एक शाम खाटू बाले के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 9 मई रात्रि 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अलावा 10 को प्रात: 7 बजे से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्णाहुति पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार एवं पुण्डरीक गोस्वामी की उपस्थिति में संपन्न होगी। तत्पश्चात् दोपहर 2 बजे से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *