Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

Haryana Budget 2025: छात्राओं को 1 लाख की छात्रवृत्ति, 50 लाख युवाओं को नौकरी; नायब सैनी के पिटारे से क्या-क्या मिला?

गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया था। अपने बजट भाषण में सीएम सैनी ने कहा कि हमें कुछ परंपराओं से हटकर काम करना होगा। उन्होंने गुरुग्राम-पंचकूला को AI हब बनाने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि इस साल के बजट के लिए उन्हें कुल 11 हजार सुझाव मिले, इसके आधार पर हरियाणा के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। राज्य में हर साल 50 लाख रोजगार पैदा करने के लिए सरकार काम कर रही है।

इस बजट में सीएम ने किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं। आइए जानते हैं हरियाणा बजट से किसे क्या-क्या मिला-

  1. एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं- सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्य में नया डिपार्टमेंट बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बजट भाषण में बताया कि नए विभाग को डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम दिया गया है। किसानों से एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
  2. महिला डेयरी किसानों के लिए योजना- महिला डेयरी किसानों के लिए 1 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण, एक नई बागवानी नीति और मोरनी हिल्स में किसानों के लिए एक विशेष परियोजना की घोषणा की।
  3. कल्पना चावला छात्रवृत्ति का ऐलान- साल 2025-26 में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की तर्ज पर हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। कल्पना चावला छात्रवृति योजना के अंतर्गत विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 1 लाख रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  4. कॉलज छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ- 3 लाख से कम आय वाले परिवार की छात्राओं को विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में BSC कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ होगी।
  5. ओलिंपिक मेडल विनर्स को बिजनेस के लिए 10 लाख- ओलिंपिक मेडल विनर्स को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  6. नशे के खिलाफ योजना- सीएम ने सदन में कहा कि नशे के खिलाफ और नशे से बचाने के लिए मेरा संकल्प है। उन्होंने नशे के खिलाफ प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव भी सदन में रखा। इस प्राधिकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रारम्भिक बजट आवंटित किया गया।
  7. महिलाओं को मुफ्त लोन- स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 2000 करोड़ रुपये के प्रावधान करने का ऐलान किया, जो निजी निवेशकों को फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करेगी। हरियाणा के बजट में किसानों से एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लेने का प्रावधान भी किया गया। इसके अलावा अब राज्य की महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन भी दिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *