Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हरियाणा में हुआ देश के सबसे ऊंचे रावण का दहन, 18 लाख रुपए हुए खर्च!

नई दिल्ली : देशभर में मंगलवार को दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल व पंचकुला सहित अन्य शहरों में पुतला दहन हुआ। पंचकुला के सेक्टर पांच स्थित शालीमार मैदान में संभवत: देश का सबसे ऊंचा 171 फिट का रावण के पुतले का दहन किया गया। अंबाला के बराड़ा में 125 फीट का रावण जलाया जाना था मगर पुतला खड़ा करते समय क्षतिग्रस्त हो गया। सिरसा के ऑटो मार्किट स्थित रामलीला मैदान श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित 74वें दशहरा पर्व में रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। यहां पुतलों को हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिह ने अग्नि भेंट की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा व क्लब के संरक्षक श्याम बजाज थे।

इससे पहले ऑटो मार्केट स्थित रामलीला ग्राउंड में पहुंचने पर राम व रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। इसके बाद मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों ने पूजन किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने रावण व कुंभकर्ण के पुतले को अग्निभेंट किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर बिजलीमंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि हर त्यौहार हमें शिक्षा देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें बुराई से दूर रहना चाहिए। रावण सवज़्ज्ञानी था परंतु उसका अभिमान व सीता हरण के पाप ने उसके कुल का नाश कर दिया।

क्लब ने की 11 लाख रुपए देने की घोषणा

इस अवसर पर रणजीत सिंह ने श्री रामा क्लब द्वारा पिछले 74 सालों से आयोजित किए जा रहे रामलीला एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रामा क्लब के दशहरा पर्व जैसा आयोजन उन्होंने कहीं नहीं देखा, जितनी श्रद्धा भावना से लोग यहां खड़े हैं और पूरे रास्ते शोभायात्रा का स्वागत कर रहे थे, यह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने अपने एैच्छिक कोष से क्लब को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *