मथुरा: जब से भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से दो हजार के नोट बदलने का सर्कुलर जारी किया गया है, तभी से सोशल मीड़िया पर जमकर मीम्स देखने को मिल रहे हैं। अब तक तो सोशल यूजर्स लिख कर रही मीम्स कर रहे थे, लेकिन अब वीडियो भी जारी हो रही हैं। इन वीडियो देखकर आपकी हंसी रूक नहीं पायेगी।
बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर्स खन्ना सनी एंड जय सिंह फाॅर यू ने एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर 4 लोग एक 50 रूपये का नोट, एक दो सौ रूपये का नोट, एक 500 रूपये का नोट और एक दो हजार का नोट आगे पीछे लगाकर ‘तू झूठी मैं मक्कार‘ फिल्म के गाने पर मीम्स कर रहे हैं। जिसमें से 500 रूपये का नोट लगाने वाला व्यक्ति दो हजार के नोट लगाने वाले व्यक्ति से मीम्स करते कहते हैं कि ‘प्यार झूठा था तो जताया ही क्यूं, ऐसे जाना था तो आया ही क्यूं, ए सितम कर तू जरा, और सितम कर गया, आजा बेवजह सा ये रिश्त खत्म कर गया, ओ बदर्देया-यार बेदर्देया…
इस पर दो हजार का नोट लगाने वाला व्यक्ति रोने का रोल भी अच्छा अदा करता, तो 50, 200 और 500 वाले व्यक्ति भी थोड़ा दो हजार वाले व्यक्ति के जाने दुख महसूस करते हैं, लेकिन हंसते भी नजर आते हैं।
इस वीडियो को 1.8 करोड़ इंस्टा यूजर्स देख चुके हैं। 18 लाख 59 हजार से अधिक यूजर्स लाइक किया है। 15 हजार 500 से अधिक यूजर्स ने कमेेंट किया है। शेयर भी बहुत खूब हो रहा हैं
इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रूक पायेगी।

