Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

तेजी से बदलने लगा है मौसम का मिजाज, IMD ने बताया 15 अक्टूबर के बाद कैसा रहेगा हाल

नई दिल्ली : देश में मौसम करवट ले रहा है और खासतौर पर नार्थ और नार्थईस्ट भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह और शाम को तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि दक्षिण भारत के कई इलाकों में मानसून अभी भी सक्रिय है। जिस कारण बारिश के आसार अभी भी बने हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में बिहार से मानसून के लौट जाने का आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि हथिया की वर्षा के बाद मौसम साफ होना बहुत जरूरी है। इस वर्ष बिहार में हथिया में अच्छी वर्षा हुई है। ऐसे में यह मौसम धान की फसल के लिए मौसम काफी अनुकूल है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के पश्चिमी भाग से लौटने लगा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से लेकर बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है।कल रविवार को बिहार, ओडिशा, राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। IMD ने बताया कि दक्षिण भारत के कई इलाकों में अभी भी बादल छाए रहने की और कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

आज सोमवार की बात की जाए तो पूरे देश के लगभग किसी भी राज्यों में किसी भी तरह का बारिश का अलर्ट नहीं है। पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात करें तो यहां के शिमला, मंडी और कुल्लू समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट IMD ने जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बादल जाएगा। मानसून की विदाई हो जाएगी। तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *