Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

IND VS BAN 3DAY TEST : फॉलोऑन भी नहीं बचा पाया बांग्लादेश मात्र 150 पर हुआ ढेर

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी मात्र 160 रन पर ढेर हो गई है। भारत के लिए ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन वापसी करते हुए 5 विकेट झटके हैं। वहीं बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने 28 और मेहदी हसन मिराज ने 25 रन की पारी खेली है।

कुलदीप के टेस्ट करियर का यह तीसरा ‘फ़ाइफर’ है। कुलदीप ने मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हसन को पवेलियन भेजा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम मात्र 17 रन और जोड़ पाई और ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई है।

कुलदीप ने 144 के स्कोर पर इबादत हुसैन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इबादत ने 37 गेंद में 17 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और एक सिक्स शामिल था। इसके बाद मेहदी हसन मिराज को अक्षर पटेल ने स्टम आउट करा बांग्लादेश की पारी का अंत कर दिया। मिराज ने 82 गेंद पर 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच, मोहम्मद सिराज ने तीन और अक्षर पटेल और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटके।

इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर और रविचन्द्र अश्विन ने बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से 404 रन बनाए थे। पुजारा ने 203 गेंद पर 90 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा अय्यर ने 192 गेंदों पर 86 रन और रविचंद्रन अश्विन 113 गेंद में 58 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए अबतक तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार, वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद ने एक -एक विकेट चटकाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *