Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और हो गयी 19.4 पर ऑल आउट, भारत को मिला 161 रन लक्ष्य

नई दिल्ली : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी। ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड की जमीन पर यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत होगी। इससे पहले 2020 में पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने 5-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी।

न्यूजीलैंड ने बनाए 160 रन
न्यूजीलैंड की टीम मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के आगे ढह गई है। भारत ने कीवी टीम की पारी को 19.4 ओवर में 160 रन पर समेट दिया। एक वक्त कीवी टीम ने 17वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 146 रन बनाए थे। इसके बाद सिराज और अर्शदीप ने कहर बरपाया। आखिरी 14 रन बनाने यानी 146 से 160 रन तक पहुंचने में न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवा दिए। भारत को अब सीरीज जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने होंगे। अर्शदीप और सिराज दोनों ने चार-चार विकेट लिए।

न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, मार्क चैपमैन जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन।

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान) ऋषभ पंत, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *