Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

‘कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा…’ CM योगी आदित्यनाथ का बयान

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा, उन्होंने कहा कि ये जो सपने देख रहे हैं वो पूरे नहीं होंगे, कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा

बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। कल से बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरु होने वाला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने लखनऊ से मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया है। इस बीच सीएम योगी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी भी नहीं होगा, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा।

बाबरी का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है- CM योगी

दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राज्य के बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में भाग ले रहे थे। इस दौरान संबोधन में सीएम योगी ने कहा- “यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है,जितना करती है उतना ही बोलती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, कोई संदेह है? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी,कयामत का दिन तो कभी आना नही है,इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है।”

कयामत का दिन आने वाला नहीं है- CM योगी

सीएम योगी ने आगे कहा- “जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नहीं है। उनके सपने को हम ऐसे ही, अपने विरासत को सम्मान देते हुए, भारत के गौरवशाली परंपरा को, सनातन धर्म की इस परम्परा को, जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रतीक श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था, ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed