Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

IND vs SL : भारतीय टीम की जर्सी से ‘MPL’ की हुई छुट्टी, अब दिखेगा ‘किलर’

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी जर्सी में एक बड़ा बदलाव किया है। अब टीम की जर्सी में ‘एमपीएल’ की जगह ‘किलर’ लिखा हुआ दिखाई देगा। दरअसल ‘एमपीएल’ ने इसी महीने जर्सी स्पॉन्सरशिप छोड़ दी है और अब ‘किलर’ टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर है।

भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज युदवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया से इस नई जर्सी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटों में उनके साथ उमरान मलिक, मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, और अर्शदीप सिंह दिखाई दे रहे हैं। एमपीएल के अलावा बीसीसीआई ने बीते 6 महीनों में कई स्पॉन्सर खो दिए हैं। बीसीसीआई के घरेलू राइट्स वाली पेएटीएम ने अपने आधिकार मास्टरकार्ड को दे दिए थे। इसके अलावा Byju’s ने भी बीसीसीआई को सूचित किया था कि वो कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने से पहले ही बाहर हो सकते हैं।

अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स (ET) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बायजू ने बीसीसीआई से कहा है कि वह स्पॉन्सरशिप डील पर कुछ समय देना चाहता है। कंपनी मार्च 2023 तक एक प्रायोजक के रूप में जारी रह सकती है। बायजू बीसीसीआई के साथ स्पॉन्सरशिप डील से बाहर निकलना चाहता है क्योंकि कंपनी भारत में अपने मीडिया खर्च में कटौती कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *