Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

तमिलनाडु के करूर जिले में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

  • तमिलगा वेट्री कषगम के नेता और एक्टर विजय ने इस रैली का आयोजन किया था, रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई

चेन्नई: तमिलनाडु के करूर जिले में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की आशंका है। तमिलगा वेट्री कषगम के नेता और एक्टर विजय ने इस रैली का आयोजन किया था।  रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। हताहत होनेवालों महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं। करूर जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। करूर में मौजूद मंत्री M सुब्रमण्यम का बयान 

कहा भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई है, 40 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है घायलों की हालत स्थिर है।

तमिलनाडु के सीएम M K स्टालिन ने कहा कि करूर से आ रही खबर चिंताजनक है। 2 मंत्री और स्थानीय MLA घायल लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में फंसकर बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें। मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली ज़िले के मंत्री को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, मैंने एडीजीपी से बात करके स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। मैंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *