Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

धर्मशाला नहीं, इंदौर में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत धर्मशाला में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट को लेकर बनी ऊंहापोह की स्थिति का पटाक्षेप हो गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने धर्मशाला टेस्ट के लिए ऑप्शन तलाश लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इसे इंदौर के हाेल्कर स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है।

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तहत 1 से 5 मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट काे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। आउटफील्ड का काम अधूरा होने की वजह से मैच के आयोजन पर सवाल उठ रहे थे।

आउटफील्ड पर पर्याप्त घास नहीं होने की वजह से धर्मशाला का मैदान मैच की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है। बीसीसीआई ने निरीक्षण के बाद मैच को स्थानांतरित करने की बात कही थी। बीसीसीआई इस टेस्ट की मेजबानी के लिए इंदौर और राजकोट के नाम पर विचार कर रहा था। अब बोर्ड के निरीक्षण पैनल की रिपोर्ट के बाद इस मैच काे इंदौर स्थानांतरित कर दिया गया है।

बीसीसीआई के पैनल ने 11 फरवरी को मैदान का दौरा किया था और आउटफील्ड पर कई तरह की अव्यवस्थित चीजे देखीं, जिसे हाल ही में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से नई जल निकासी प्रणाली स्थापित करने के लिए फिर से बिछाया गया था। एक और बाधा यह थी कि फरवरी 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच दो टी20 के बाद से धर्मशाला में कोई क्रिकेट नहीं खेला गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *