Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड चाहिए, लेकिन ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे:उसकी हिफाजत अमेरिका के अलावा कोई नहीं कर सकता

जेनेवा : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्लान को दुनिया के सामने सही ठहराया है। बुधवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा अमेरिका के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी ग्रीनलैंड की जरूरत है।

ट्रम्प ने अपने भाषण में कहा कि ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए अमेरिका ताकत का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह आज की शाम का सबसे बड़ा ऐलान है। ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने के लिए उन्होंने डेनमार्क को अहसान फरामोश कहा।

WEF में अपने भाषण की शुरुआत में ट्रम्प ने कहा- खूबसूरत दावोस वापस आकर अच्छा लग रहा है। यहां कई बिजनेस लीडर्स, कई दोस्त, कुछ दुश्मन और खास मेहमान मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप गलत दिशा में जा रहा है।

ट्रम्प बोले- उन्होंने मुझे ‘डैडी’ कहा, फिर ‘डैडी’ कैसे बुरा बन गया

ट्रम्प ने अपनी ताकत और रुतबे को लेकर मजाकिया अंदाज में खुद की तारीफ भी की। उन्होंने कहा,

QuoteImage

पिछली बार उन्होंने मुझे ‘डैडी’ कहा था। एक बहुत समझदार आदमी ने कहा था कि वही हमारे डैडी हैं, वही सब चला रहे हैं। मैं सच में सब चला रहा था। फिर ऐसा क्या हुआ कि जो सब चला रहा था, वही अचानक बहुत बुरा इंसान बना दिया गया।QuoteImage

आपको बता दें कि ट्रम्प ने जून 2025 में NATO चीफ मार्क रुट ने भी मजाक में ट्रम्प का बचाव करते हुए कहा था कि “कभी-कभी डैडी (ट्रम्प) को सख्त भाषा का इस्तेमाल करना पड़ता है।”

ट्रम्प बोले- मैक्रों हर जगह चश्मा पहने क्यों नजर आ रहे

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मंगलवार को दावोस में WEF को संबोधित किया था। उनकी आंख में इन्फेक्शन हुआ है। इसके चलते वे चश्मे में नजर आए थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मंगलवार को दावोस में WEF को संबोधित किया था। उनकी आंख में इन्फेक्शन हुआ है। इसके चलते वे चश्मे में नजर आए थे।

ट्रम्प ने अपने भाषण के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सनग्लासेज का जिक्र किया। उन्होंने सनग्लासेस की तारीफ करते हुए मजाक में पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि वह हर जगह इन्हें पहन रहे हैं।

मंगलवार को दावोस में भाषण देते समय मैक्रों ने नीले रंग के मिरर वाले एविएटर स्टाइल के सनग्लासेस पहने थे। वह इससे पहले भी पिछले हफ्ते पेरिस में हुई बैठकों के दौरान ऐसे ही सनग्लासेस में दिखे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *