Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

रूस में चीनी सीमा के पास विमान क्रैश, 50 नागरिक थे सवार

  • रूस में चीनी सीमा के पास एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान में 50 लोग सवार थे। खोज व राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है

दैनिक उजाला, डेस्क : रूस में एक नागरिक विमान (एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप) क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में प्लेन में सवार सभी 49 लोगों को मृत्यु की संभावना जताई जा रही है। विमान में 43 यात्री व 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। अंगारा एयरलाइंस का यह विमान चीनी बॉर्डर के पास टिंडा शहर को ओर जा रहा था।

अपनी मंजिल पर पहुंचने से कुछ देर पहले ही विमान लापता हो गया। रूसी आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि विमान अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले रडार से गायब हो गया था। खोज व बचाव अभियान जारी है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि यह इलाका मुख्यत: बोरियल वन से घिरा हुआ है। इससे राहत व बचाव कार्य में मुश्किल हो रहा है।

दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में गायब

इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान पहले टिंडा एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश में नाकामयाब रहा। जब उसने दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की, तभी वह रडार से गायब हो गया।

तास समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि यह विमान टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर पहले एक तय चेकपॉइंट पर भी संपर्क नहीं कर पाया।

टिंडा शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 6,600 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है।

क्रैश हुआ विमान 63 साल पुराना था

सोवियत संघ ने 1967 में An-24 विमान को छोटे इलाकों में उड़ने के लिए बनाया था। तब इसमें 32 सीटें होती थीं, जो 450 किमी प्रति घंटे की गति से 400 किलोमीटर तक उड़ान भरती थी।

इसके अलावा यह 4 टन तक का वजन (पेलोड) ले जा सकती थी। इसे ऐसे रनवे से उड़ान भरने लायक भी बनाया गया था जो केवल 1200 मीटर लंबे और पक्के नहीं हों। इतना ही नहीं, अगर विमान का एक इंजन भी खराब हो जाए, तो भी यह टेकऑफ कर सके।

अप्रैल 1962 में इसकी टेस्टिंग कामयाब हुई जिसके बाद अक्टूबर 1962 से इस विमान ने यात्रियों को ले जाना शुरू कर दिया। An-24 के कुल 1367 विमान बनाए गए।

सोवियत संघ में इस विमान का निर्माण 1979 तक जारी रहा, लेकिन इसके बाद भी ये विमान सेवा में बने रहे। आज भी An-24 का इस्तेमाल कुछ जगहों पर हो रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *