Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

Aditya-L1 ने पृथ्वी और चंद्रमा की ली सेल्फी, VIDEO में देखें चांद और धरती का अद्भुत नजारा

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वीरवार को देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1′ में लगे कैमरे द्वारा ली गई अंतरिक्ष यान की “सेल्फी” और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। ‘आदित्य-एल1′ द्वारा ली गईं ये पहली तस्वीरें हैं। लक्षित कक्षा में पहुंचने के बाद यह अंतरिक्ष यान जमीन पर स्थित स्टेशन को विश्लेषण के लिए हर रोज 1,440 तस्वीरें भेजेगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए रवाना हुए ‘आदित्य-एल1′ ने सेल्फी ली और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।” तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (एसयूआईटी) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर, 2023 को आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था। इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं। वीईएलसी ‘आदित्य एल1′ का प्राथमिक उपकरण है जो बेंगलुरु स्थित भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (IIA) द्वारा बनाया गया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु से संबंधित ‘Aditya L-1′ ने सेल्फी और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।” तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (suiit) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर, 2023 को Aditya L-1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था। इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *