Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

 ‘केंद्र सरकार जो भी अंतिम निर्णय करेगी…’ भजनलाल सरकार ने रखा पक्ष, उधर गहलोत बोले

जयपुर : राजस्थान में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण (SC-ST Reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विरोध दर्ज कराने के लिए बुधवार को भारत बंद (Bharat Bandh 2024) बुलाया गया है। सोमवार को भजनलाल सरकार ने पक्ष रखा कि केंद्र सरकार जो भी अंतिम निर्णय करेगी, राज्य सरकार उसी के अनुसार कदम उठाएगी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारत बंद को लेकर कहा कि ‘माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर व उप वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में देशभर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग ने कल 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।’

गहलोत ने सभी वर्गों से की अपील

उन्होंने आगे लिखा कि ‘मैं समाज के सभी वर्गो से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं अफवाहें ना फैलाएं। हम सभी को समाज में एक साथ रहना है इसलिए ऐसा कोई कृत्य ना करें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *