Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में बादल फटा, 33 लोगों की मौत:चशोटी गांव में मचैल माता की धार्मिक यात्रा के लिए पहुंचे कई लोग बहे, 65 को बचाया

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई है। इनके 28 शव भी मिल गए हैं। अब तक 65 लोगों को बचाया गया है। करीब 200 लोग लापता हैं।

बादल फटने की घटना किश्तवाड़ जिले में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में हुई। चशोटी मचैल माता मंदिर यात्रा का शुरुआती पॉइंट है। यहां धार्मिक यात्रा के लिए जुटे कई लोग बह गए। राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद में जुटे हैं।

मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।

तस्वीरें

गुरुवार को बादल फटने के बाद चशोटी गांव का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

गुरुवार को बादल फटने के बाद चशोटी गांव का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया।

गुरुवार को लोगों को हादसे वाली जगह से फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

गुरुवार को लोगों को हादसे वाली जगह से फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

SDRF, NDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें बचाव में जुटी हैं।

SDRF, NDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें बचाव में जुटी हैं।

हिमाचल में देर रात बादल फटा, मलबे में पेट्रोल पंप दबा

हिमाचल के कोटखाई में देर रात बादल फटने के बाद मलबा आया, जिसमें आधा पेट्रोल पंप और वहां खड़ी गाड़ियां दब गईं।

हिमाचल के कोटखाई में देर रात बादल फटने के बाद मलबा आया, जिसमें आधा पेट्रोल पंप और वहां खड़ी गाड़ियां दब गईं।

200 से 300 लोगों के फंसे होने की आशंका

किश्तवाड़ के पड्डर के चशोटी गांव में इलाके में 200 से 300 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्यों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

नागसेनी विधायक बोले- नुकसान का डेटा नहीं

पद्दर-नागसेनी के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “हमारे पास अभी तक कोई संख्या या डेटा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है। यात्रा जारी होने के कारण, इलाका भीड़भाड़ वाला है। मैं उपराज्यपाल से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग करूंगा।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में बादल फटने की खबर पोस्ट की

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट किया- “जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से संदेश मिलने के बाद अभी-अभी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा से बात की। चोसिटी इलाके में बादल फटा है, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है। प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुट गया है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जरूरी बचाव एवं मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। मेरे कार्यालय को नियमित अपडेट मिल रहे हैं, हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

दिल्ली: कालकाजी में बारिश से पेड़ गिरा, एक शख्स की मौत

दिल्ली में कल रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कालकाजी इलाके में एक पेड़ गिर गया। इसके नीचे आने से एक कार और बाइक आ गए। पेड़ के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *