• बादल फटने से स्थानीय लोगों के घर तक बह गए, सड़कें धंस गईं हैं, हर जगह पानी जमा हो गया, कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग हुई है

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। शनिवार रात से ही जिले में भारी बारिश हो रही है। बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रामबन जिले में हालात और खराब हो गए हैं। दो होटल, दुकानें और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। लैंड स्लाइडिंग के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद है।

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम रियासी जिले की अरनास तहसील के दुग्गा के पास चंटू गली में बादल फटा और इस दौरान आसमान से बिजली भी गिरी है। 

मृतकों की हुई पहचान

इस घटना में 60 वर्षीय अब्दुल रशीद, 25 वर्षीय शहनाज बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रियासी के भोमग तहसील के लमसोरा गांव के निवासी थे। इस घटना में एक अन्य महिला गुलजार बेगम (55) घायल हो गई। वह भी लमसोरा गांव की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

40 भेड़-बकरियां भी मरीं

बादल फटने के बाद बिजली गिरने से 40 बकरियां और भेड़ें भी मर गईं। बादल फटने के बाद पूरा इलाका जलमग्न हो गया। रियासी जिले में कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग भी हुई है। इसके चलते सड़कों पर लंबा वाहनों का लंबा जाम लग गया है।

घर हुए क्षतिग्रस्त

भारी बारिश के कारण नाले का पानी बढ़ गया और अचानक बाढ़ आ गई। चेनाब पुल धरम कुंड के पास एक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। बादल फटने से दस घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 25 से 30 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस क्षेत्र में फंसे लगभग 90 से 100 लोगों को धरमकुंड पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है।

इन रास्तों को किया गया बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगहों पर लैंड स्लाइंडिग की वजह से रास्ता बंद हो गया है। पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा, एसएसजी रोड/मुगल रोड/सिंथन रोड भी बंद है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक यात्रा न करें।

जम्मू-कश्मीर में तबाही की तस्वीरें…

रामबन इलाके में भूस्खलन के मलबे में फंसी गाड़ियां।

रामबन इलाके में भूस्खलन के मलबे में फंसी गाड़ियां।

बनिहाल में बादल फटने से लोगों के घरों तक में मलबा घुस गया है।

बनिहाल में बादल फटने से लोगों के घरों तक में मलबा घुस गया है।

बनिहाल का पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी तबाही हुई है।

बनिहाल का पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी तबाही हुई है।

किश्तवाड़ जिले में लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया।

किश्तवाड़ जिले में लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया।

रामबन में पुलिस चौकी भी मलबे की चपेट में आ गई।

रामबन में पुलिस चौकी भी मलबे की चपेट में आ गई।

रामबन में मलबे इतनी गति से आया कि अपने साथ भारत पैट्रोलियम के ट्रक को भी बहा ले गया।

रामबन में मलबे इतनी गति से आया कि अपने साथ भारत पैट्रोलियम के ट्रक को भी बहा ले गया।

रामबन का सरकारी स्कूल भी पूरी तरह मलबे में दब गया है।

रामबन का सरकारी स्कूल भी पूरी तरह मलबे में दब गया है।

रामबन एरिया के कई गांवों में पहाड़ों से पानी के साथ लगातार मलबा आ रहा है।

रामबन एरिया के कई गांवों में पहाड़ों से पानी के साथ लगातार मलबा आ रहा है।

रामबन में नदी के किनारे बसा गांव पूरी तरह से तबाह हो गया।

रामबन में नदी के किनारे बसा गांव पूरी तरह से तबाह हो गया।

किश्तवाड़-पद्दर मार्ग पर रामबन के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया।

किश्तवाड़-पद्दर मार्ग पर रामबन के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया।

रामबन में पानी और मलबे की चपेट में आकर कई गाड़ियां बह गई।

रामबन में पानी और मलबे की चपेट में आकर कई गाड़ियां बह गई।

रामबन में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद है, इस वजह से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक रोका गया है।

रामबन में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद है, इस वजह से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक रोका गया है।

धर्मकुंड से 100 लोगों को निकाला गया

रामबन जिले में चेनाब नदी के पास धर्मकुंड गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है। 10 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, 25-30 घरों में भी नुकसान हुआ है। धर्मकुंड पुलिस ने करीब 90-100 लोगों को सुरक्षित बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *