Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

जम्मू-कश्मीर : विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी, प्रदेश में साढ़े सात लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े

जम्मू : परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर जम्मू कश्मीर में मतदाताओं की संख्या में 10.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने नई मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन पर जारी विज्ञप्ति में यह खुलासा किया। नई मतदाता सूचियों में 4291687 पुरुष, 4067900 महिला और 184 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने शुक्रवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया। नई सूचियों में 772872 मतदाता बढ़ गए हैं। जम्मू कश्मीर में अब कुल मतदाताओं की संख्या 8359771 हो गई है।
इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 301961 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। 15 सितंबर से 25 अक्तूबर तक चले मतदाता सूचियों में संशोधन कार्यक्रम में फार्म छह के माध्यम से 1140768 लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इसमें से 1128672 दावों को मंजूर और 12096 दावों को खारिज किया गया।
वहीं, मतदाता सूचियों से नाम हटाने के लिए 412157 आग्रह हासिल हुए। इसमें से 358222 को मंजूर किया गया और 53935 को खारिज किया गया। मतदाता सूचियों में संशोधन से पहले प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7586899 थी। इसमें 3948525 पुरुष, 3638262 महिला और 112 थर्ड जेंडर मतदाता थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *