Breaking
Fri. May 8th, 2026

26/11 आतंकी हमले का घाव कभी नहीं भरेगा- डिप्टी सीएम फडणवीस

मुंबई : आज 26/11 मुंबई हमले की बरसी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 26/11 का आतंकी हमला एक ऐसा घाव है जो कभी नहीं भरेगा। उन्‍होंने कहा क‍ि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी घटना दोबारा न हो। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि हमले को लेकर खुफिया जानकारी थी लेकिन तत्कालीन सरकार ने उसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाया।
विदित रहे कि 14 साल पहले पाकिस्तान से आये आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को अपने नापाक मंसूबों से दहला दिया था। इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जांबाज सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नौ आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब को 2012 में फांसी की सजा दी गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, देश ने कायराना मुंबई 26/11 आतंकी हमले में अपने निर्दोष नागरिकों को खोया था। वहीं, सबकी रक्षा करते हुए हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। सभी को विनम्र श्रद्धांजलि! अपनों के खोने की असह्य पीड़ा को प्रतिपल जी रहे सभी परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *