Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

कर्नाटकः घूसखोर BJP विधायक के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला बोल

नई दिल्ली : कर्नाटक में भाजपा विधायक के ठिकानों से 8 करोड़ कैश बरामद होने के बाद विधायक के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज विरोध-प्रदर्शन कर रही है। बेंगलुरु में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस ने सीएम बासव राज बोम्मई के आवास के घेराव का ऐलान किया था।

इसी ऐलान के तहत कर्नाटक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस प्रदर्शनकारी माने नहीं। जिसके बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हैं।

इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि विधायक विरुपक्षप्पा के बेटे को रिश्वत नगदी और दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने आवास से 8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। इसने कर्नाटक में भाजपा सरकार के 40 प्रतिशत कमीशन गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। भाजपा की घूसखोर सरकार का मामला अब सबके सामने है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला भी धरने में शामिल हुए।

भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। वीडियो में सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेसी नेता भाजपा विधायक के इस्तीफे की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जाते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती नजर आ रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *