Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार CM की शपथ ली, डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली : कर्नाटक में सिद्धारमैया ने शनिवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 12.30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। इनके बाद, सबसे पहले डीके शिवकुमार ने शपथ ली। वे इकलौते डिप्टी सीएम होंगे।

डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

इन राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे
शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, एक्टर कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

महबूबा मुफ्ती भी पहुंची
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई।

साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन भी शपथ ग्रहण में पहुंचे
शपथ ग्रहण में समारोह में भाग लेने के लिए साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन भी पहुंचे हैं। कमल हासन मक्कल निधि मय्यम नामक राजनीतिक पार्टी चलाते हैं। वो पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस का साथ देते नजर आए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *