Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

  • प्रेम विवाह का खौफनाक अंत
  • हत्या कर फंदे में लटका दी लाश!
  • फंदे पर झूलती मिली नव विवाहिता की लाश
  • सास का आरोप- दामाद ने दी थी धमकी

कटनी, मध्यप्रदेश : कटनी जिले में पांच महीने पहले प्रेम विवाह करके शादी रचाने वाली नव विवाहिता की लाश उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन ने बेटी की मौत पर ससुराल पक्ष और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां का कहना है कि उसे ससुराल में पति शादी के बाद से ही खासा परेशान रखता था। मृतका की मां के अनुसार, उन्हें छोटी जाति की होने की वजह से ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही बेटी के पति ने कहा था कि अपनी बेटी को वापस बुला लो और हमसे हरजाने के तौर पर 10 लाख रुपए ले लो, वरना तुम्हारी बेटी को मार दूंगा।

घटना के संबंध में ग्राम जुहली की रहने वाली रानी चौधरी ने कहा कि उनकी बेटी रुचिता कुछ समय पहले इंदौर में रहकर प्राइवेट नौकरी करती थी। इंदौर में रहते हुए उसकी पहचान कैमोर थाना इलाके के ग्राम खरखरी में रहने वाले मोहित पिता हीरालाल पटेल से हुई। करीब 2 साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा और पांच महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह करने के बाद मोहित और रुचिता कटनी के दुबे कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही मोहित किसी न किसी बात को लेकर रुचिता के साथ मारपीट करने लगा। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच हुए विवाद के कारण मोहित ने रुचिता के परिवार वालों को बुलाया और कहा कि अपनी बेटी को वापस ले जाओ, बदले में मुझसे 10 लाख रुपए ले लो, वरना मैं इसको कुछ कर दूंगा और वही पैसे पुलिस को दे दूंगा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

मृतका के परिवार वालों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रुचिता की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने हमें घटना की जानकारी तक नहीं दी। किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा हमें घटना के संबंध में जानकारी मिलीजिसके बाद हम यहां पहुंच सके। मौत के बाद शव परीक्षण कराते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *