Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

95 छात्राओं का एक साथ शरीर का निचला हिस्सा हुआ पेरालाइज़्ड, सदमे में परिवार

दैनिक उजाला डेस्क : केन्या के एक स्कूल में ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसे देख हर कोई सदमे में है। केन्या के काकामेगा काउंटी में हाई स्कूल की लगभग 95 छात्राओं के साथ एक जैसी गंभीर बीमारी हुई।

सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की 95 छात्राओं का एक साथ उनका निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया जिसके चलते ये लड़कियां बीते कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। कथित “महामारी” ने लड़कियों के परिवार वाले गहरे सदमें में है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि अचानक इन लड़कियों के पैर सुन्न और चलने फिरने में असमर्थ हो गई। केन्याई सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में लड़कियों को लंगड़ाकर और लड़खड़ाकर कर चलते हुए देखा गया। काकामेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने बताया कि अज्ञात बीमारी का कारण समझने के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन और स्टूल के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं इस भयंकर घटना के बाद से स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

जांच के लिए कलैक्ट किए गए यूरीन और स्टूल के सैंपल

इसी के साथ काकामेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने पत्रकारों को बताया कि अज्ञात बीमारी का कारण समझने के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन और स्टूल के सैंपल कलैक्ट किए गए हैं। इन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना के बाद से स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

इसी के साथ इस कथित “महामारी” ने लड़कियों और उनके परिवारों को घबराहट और चिंता में डाल दिया है। लड़कियों और उनके परिवारों खुद से और डॉक्टर्स से एक सवाल कर रहे हैं कि अचानक से उनके साथ ये क्या हो गया है कि उनके शरीर का निचला हिस्सा अचानक पूरी तरह पैरालाइज हो गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *