Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ठंड में जल्दी नहीं उठ पाती हूं, महिला के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने दिया ऐसा जवाब

  • ठंड में सुबह जल्दी उठना सभी के लिए मुश्किल भरा काम होता है, लेकिन जब एक महिला ने प्रेमानंद महाराज से ये सवाल किया कि मैं रोज सोचती हूं, लेकिन ठंड में सुबह जल्दी नहीं उठ पाती

वृंदावन : वृंदावन के संत और राधारानी के भक्त प्रेमानंद महाराज से लोग अक्सर अपने जीवन से जुड़ी रोजाना की समस्याओं का समाधान जानते हैं। प्रेमानंद महाराज से वार्तालाप के दौरान लोग अपनी समस्याओं और बुराइयों को बताते हैं जिसका प्रेमानंद महाराज बड़ा आसान उपाय बताकर समस्या का समाधान कर देते हैं। ऐसे कई वीडियो आपको मिल जाएंगे। अब एक महिला ने सुबह जल्दी उठने की समस्या को लेकर महाराज जी से सलाव किया। सर्दियों में बहुत से लोगों को सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है। ज्यादा ठंड में रजाई कंबल से निकलने का मन नहीं करता और आलस छाया रहता है। महिला ने ये समस्या प्रेमानंद महाराज जी से साझा की और बताया कि ‘मैं सर्दियों में रोज सोचती हूं कि कल से जल्दी उठूंगी, लेकिन उठ नहीं पाती हूं। आलस आता है और देर तक सोने की वजह से गलत तरह के सपने भी आने लगे हैं।’ इसका जवाब प्रेमानंद महाराज ने कुछ इस तरह से दिया।

महिला के समस्या पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ज्यादा सपने उन्हें आते हैं, जो देर तक सोते रहते हैं। अगर आप 24 घंटे में सिर्फ 5 घंटे ही सोते हैं तो सपने नहीं आते हैं। सुबह जब उठें तो सबसे पहले अपने ईश्वर का नाम-जप करना चाहिए। इससे मन शुद्ध होता है और बुरे सपने भी नहीं आते हैं। 

देर तक सोने से क्या होता है?

प्रेमानंद महाराज ने साफ कहा कि जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर तक सोए रहते हैं, ऐसे लोगों में मनुष्यता नहीं बल्कि पशुता झलकने लगती है। इसलिए हर किसी को ब्रह्ममुहूर्त में उठने की बनानी चाहिए। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोते रहते हैं उन्हें न तो अध्यात्म की समझ होती है और न ही ऐसे लोग धर्म को ठीक से समझ पाते हैं।

सुबह उठते ही क्या करें?

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान का नाम जप करना चाहिए। आपको इसका रोज और लगातार 1 महीने तक अभ्यास करना चाहिए। तब जाकर ये आदत बनेगी। चूंकि भगवान के नाम-जप में अपार शक्ति होती है। इसलिए नाम जप कर रहे हैं तो चरित्र का पवित्र होना भी बहुत जरूरी है। जो लोग रोजाना नाम-जप करते हैं और शुद्ध आचरण करके हैं उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है। लेकिन जिन लोगों का चरित्र पवित्र नहीं होगा और नाम-जप नहीं करेंगे, प्रभु की आराधना नहीं करेंगे वो कितना भी प्रयास कर लें, जीवन में सच्ची उन्नति उन्हें कभी नहीं मिल सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *