Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी नहीं खरीद सकेंगे:ज्वेलर्स एसोसिएशन का फैसला; RJD बोली- हिजाब निशाना; BJP ने कहा- ये इस्लामिक कंट्री नहीं

पटना : यूपी के झांसी के बाद बिहार ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बुधवार यानी 7 जनवरी को सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बिहार की सभी ज्वेलरी शॉप में अब हिजाब, नकाब या घूंघट पहनकर आने वालों को सोने-चांदी की दुकानों में एंट्री नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही हेलमेट, मुरेठा पहनकर आने वाले पुरुषों की भी एंट्री बैन की गई है। इसकी कॉपी ज्वेलरी शॉप के बाहर लगाई जा रही है। इस पर साफ लिखा है कि मास्क, बुर्का, हेलमेट और नकाब पहनकर दुकान में आना मना है।

इस फैसले पर विवाद भी शुरू हो गया है। राजद का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर हिजाब और नकाब को निशाना बनाना गलत है। बीजेपी ने राजद को जवाब देते हुए कहा- ये भारत है इस्लामिक कंट्री नहीं। यहां हिजाब का क्या काम है।

पटना में ज्वेलरी शॉप के गेट पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।

पटना में ज्वेलरी शॉप के गेट पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।

दुकानों के गेट पर लगे पोस्टर में लिखा है- मास्क, हेलमेट, बुर्का और नकाब पहनकर आना मना है।

दुकानों के गेट पर लगे पोस्टर में लिखा है- मास्क, हेलमेट, बुर्का और नकाब पहनकर आना मना है।

पटना के ज्वेलरी दुकानदारों ने इस फैसले को बिल्कुल सही बताया है।

पटना के ज्वेलरी दुकानदारों ने इस फैसले को बिल्कुल सही बताया है।

ज्वेलर्स बोले- ये फैसला किसी समुदाय के खिलाफ नहीं

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि यह कदम किसी समुदाय या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बीते कुछ समय से बिहार के अलग-अलग जिलों में सर्राफा दुकानों में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

कई मामलों में अपराधी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढककर दुकान में घुसते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्राहकों की जान-माल की रक्षा भी एक बड़ी चुनौती बन गई है।

ऑल इंडिया गोल्ड एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया, ‘सर्राफा कारोबार हमेशा से अपराधियों के निशाने पर रहा है। हमने यह निर्णय पूरी तरह से सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है।

आए दिन दुकानों में लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। चेहरे ढके होने के कारण अपराधियों की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।’

ज्वेलर्स का क्या कहना है

  • गयाजी: ज्वेलर नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि, सिर्फ बुर्का ही नहीं हेलमेट या मास्क को भी हटाने पर कोई एतराज नहीं होना चाहिए। इसी में हमारी सुरक्षा है। अगर पुलिस भी कल पहचान पूछेगी, तो हम क्या कहेंगे। सभी की सुरक्षा के लिए ये फैसला सही है।
  • कटिहार: कल्याण ज्वेलर्स के सीनियर सेल्स मैनेजर मो.अशफाक ने कहा, बिहार ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय से हम पूरी तरह सहमत हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला बिल्कुल सही है। हमने अभी ऐसा नोटिस नहीं लगाया है, लेकिन सभी स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा इन बातों पर पूरी तरह ध्यान रखा जाता है।
  • समस्तीपुर: स्वर्ण वाटिका ज्वेलरी शॉप के मालिक कंधार अनिल कुमार ने बताया कि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार का यह निर्णय सही है। चोरी की घटनाओं में खुलासा नहीं हो पता है, लेकिन कारोबार की दृष्टि से इस पर सरकार को सोचना चाहिए, इससे कारोबार पर असर पड़ेगा।
  • मुजफ्फरपुर: ज्वेलर पवन कुमार ने बताया कि यह नियम सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही है, हिजाब में कौन आ रहा है। यह सीसीटीवी कैमरे में क्लियर नहीं होता है। हालांकि, जिले में संघ की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। संघ की बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा। उसका पालन किया जाएगा।
  • मधुबनी: जिला स्वर्ण व्यवसाई संघ ने हिजाब पहनकर ज्वेलर्स दुकान में नहीं आने के निर्णय का स्वागत किया है। मां अंबे ज्वेलर्स के मालिक टिंकू कसेरा ने कहा कि जल्द ही मधुबनी जिले के सर्राफा कारोबारी अपने दुकानों पर इसका बोर्ड भी लगाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *