Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अफेयर के शक में युवक को बांधकर पीटा…VIDEO:लाठी-डंडे और बेल्ट से मारा

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रेम प्रसंग और खनन माफिया के खिलाफ मुखबिरी करने पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया है। 6 आरोपियों ने बेल्ट और लाठी-डंडे से वार किया है। पीटने का वीडियो भी सामने आया है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिस लड़के की पिटाई की गई है, उसने ही खनन अधिकारियों से आरोपियों की गाड़ियां जब्त करवाई थी। इसके अलावा आरोपियों का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग भी है, जिससे आरोपी नाराज थे। मौका मिलते ही उन्होंने दोनों को बांधकर पीटा। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 1 फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों में यशवंत पटेल, केवल केवट, दिग्विजय वैष्णव, दिलहरण वर्मा और गया पटेल शामिल हैं, जबकि आनंद दास फरार है। वहीं इस पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। कहीं वे गोलियां चला रहे हैं, कहीं आम जनता को लाठी-डंडे से मार रहे हैं।

युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल

युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल

क्या है मामला जानिए

घटना 12 जून 2025 की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुम्हारी निवासी 25 साल का परमेश्वर साहू सुबह बाइक से ग्राम खपराडीह गया था। यहां वो आनंद अग्रवाल के क्रशर खदान पर गिट्टी खरीदने पहुंचा। जब वह वापस लौट रहा था, तभी करीब 11 बजे खपरीडीह के गुड़ीचौक पर यशवंत पटेल और केवल केंवट नाम के 2 ट्रैक्टर चालकों ने उसे रोक लिया।

युवक को बांधकर पीटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

युवक को बांधकर पीटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी के शक में की पिटाई

दोनों ने परमेश्वर पर आरोप लगाया कि वह माइनिंग विभाग के अधिकारियों के लिए मुखबिरी करता है। उन्हें गांव के ट्रैक्टर चालकों की जानकारी देता है। इसी के चलते उनके ट्रैक्टरों को माइनिंग नियमों के उल्लंघन के चलते जब्त भी किया गया है।

इसी शक के चलते उन्होंने परमेश्वर पकड़कर जबरन चौक पर खंभे से बांध दिया। इसके बाद डंडों और बेल्ट से उसकी बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

खंभे से बांधकर डंडों और बेल्ट से युवक की बुरी तरह पिटाई की।

खंभे से बांधकर डंडों और बेल्ट से युवक की बुरी तरह पिटाई की।

भाई के सामने भी उसे बुरी तरह पीटा

हमले के दौरान परमेश्वर ने किसी तरह अपने बड़े भाई अनिल साहू को फोन कर बुलाया। अनिल गांव के ही पंचमदास के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर नहीं रुके। उनके सामने ही उसे पीटते रहे। कुछ देर बाद तीन और लोग दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी परमेश्वर की बेल्ट और डंडों से पिटाई की।

इस हमले में पीड़ित के सिर, पीठ, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परमेश्वर ने गिधौरी थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा है विवाद

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा है विवाद

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद भी वजह

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि यह हमला केवल मुखबिरी के शक पर को लेकर नहीं हुआ था। इस हमले की वजह प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश भी है। परमेश्वर साहू का गांव की एक युवती के साथ अफेयर था, जिसको लेकर पहले भी गांव में विवाद हो चुका है।

इसके अलावा, खपरीडीह और कुम्हारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन (माइनिंग) का व्यवसाय होता है, जिसमें ट्रैक्टरों से गिट्टी और पत्थर की ढुलाई की जाती है। इसमें कई ट्रैक्टर चालक गिट्टी और पत्थर की ढुलाई बगैर रॉयल्टी से ही करते हैं। ऐसे में ट्रैक्टर चालकों ने परमेश्वर पर शक था कि, उसने ही जानकारी देकर ट्रैक्टरों को जब्त कराया है।

FIR में 6 लोगों के नाम दर्ज किए गए

गिधौरी थाना प्रभारी धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। FIR में 6 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 5 पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले दर्ज किए गए हैं।

युवक से मारपीट करने वाला ये मुख्य आरोपी है। इसका नाम दिलहरण वर्मा है।

युवक से मारपीट करने वाला ये मुख्य आरोपी है। इसका नाम दिलहरण वर्मा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *