दैनिक उजाला, सोर्स रायपुर : छत्तीसगढ़ में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता के 36 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर शुक्रवार को भास्कर उत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को योग गुरू बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार एक साथ एक मंच पर टॉक शो में आए। दोनों से एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सवाल किए।

इस दौरान रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव ने सनातन, AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), HI (हिंदुत्व इंटेलीजेंस), हिंदू-मुसलमान, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ रक्षा, नक्सलवाद और हिंदुस्तान-पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर जवाब दिए।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सबसे पहले यहां की शिक्षा पद्धति बदलेगी। शिक्षा पद्धति में प्राचीन संस्कृतियों के बारे में बताया जाएगा। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो यहां पर कोई राम के होने का सबूत नहीं मांगेगा। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो रामचरितमानस को चौराहों पर नहीं जलाया जाएगा।

पालघर जैसे संतों का कांड नहीं होगा। लव जिहाद में श्रद्धा के 35 टुकड़े नहीं होंगे। गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा भी मिलेगा। गौ हत्या भी बंद होगी।

बाबा रामदेव ने कहा कि क्या पाकिस्तान माता की जय बोलेंगे, उसके आगे तो माता भी नहीं लगता, बाप भी नहीं लगता। यह कोई जय बोलने की बात नहीं है। निष्ठा की बात है। जब देश आजाद हो रहा था, हिंदू मुसलमानों ने मिलकर के मातृभूमि के लिए काम किया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग खाते यहां के हैं, तो क्या पाकिस्तान की जय बोंलेंगे। यहां फिलिस्तीन के नारे लगाओगे और भारत की संसद में बैठोगे। इनकी ताे ठठरी बंधनी चाहिए। यहां भारत माता की जय नहीं बोलोगे तो क्या चीन माता की जय बोलोगे, निकल जाओ फिर चीन। मंदिरों में राष्ट्रगान होना चाहिए तो क्या मस्जिदों में नहीं होना चाहिए।

पं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है तो वहां फिर मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। वह सनातन की जमीन है। हम किसी भी मस्जिद या किसी चर्च के खिलाफ नहीं हैं। आपको पूजा करने का अधिकार है, लेकिन जहां शिवजी थे, वहां अभिषेक करने दोगे की नहीं।

देश की राजनीति आपको किस ओर जाती हुई दिखाई दे रही है ?

बाबा रामदेव ने कहा कि चारों ओर सनातन का गौरव काल है। गुलामी की, कुंठाओं की निशानियों को हम मिटाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। देश में दो तरह के सनातनी हैं। एक चुनावी सनातनी हैं। वह कुर्ते के ऊपर से जनेऊ पहन लेते हैं। तिलक लगा लेते हैं। उन्हें तिलक का अर्थ नहीं पता।

रामदेव ने कहा कि उन्हें तुलसी और रुद्राक्ष की माला की महिमा नहीं पता। ऐसे सनातनियों से बचकर रहने की जरूरत है, जिनके रग-रग में हिंदुत्व है, जिनके मन, वचन, कर्म और आचरण में हिंदुत्व है। सनातन है ऐसे लोगों को समझना है।

क्या आप लोग मदरसे बंद करवाना चाहते हैं ?

बाबा रामदेव ने कहा कि 1 लाख स्कूलों में भारतीय शिक्षा बोर्ड से जोड़ देंगे, उनके बच्चों को हम भारतीय शिक्षा बोर्ड में पढ़ाएंगे। उनके मानस परिवर्तन हो जाएगा, तो वह अपनी जड़ों से अपने बड़ों से जुड़ जाएंगे।

मदरसे में भी भारतीय शिक्षा बोर्ड लागू कर देंगे, तो उनके भी चित्त और चेतना में भारतीयता अपने जड़ों से बड़ों से जुड़ने वाला कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्वामी जी यह कहना चाह रहे हैं, अगर कलेक्टर के पद में कोई घोटाला हो जाए तो कलेक्टर का पद न हटाया जाए, कलेक्टर को हटाया जाए। अगर मदरसे से देश में दंगे हो रहे हैं। वहां से कुछ लोग अगर घृणित मानसिकता के पैदा हो रहे हैं, तो उनकी बुद्धि उल्टी हो रही है।

शास्त्री ने कहा कि सर तन से जुदा होने का नारा दे रहे हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे नारा दे रहे हैं। कह रहे हैं कि 15 मिनट दे दो पुलिस हटा लो। 15 मिनट दो इसका मतलब यह है कि 15 मिनट में हिंदू साफ हो जाएंगे। यह उनकी तैयारी है।

हमारी तैयारी यह है HI भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन में सनातन संस्कृति की बात को हम पढ़ाएंगे, ताकि इस देश में आतंकवादी न बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner