Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र…3 मार्च को पेश होगा बजट:1 लाख 47 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा बजट

दैनिक उजाला, रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को दोपहर 12.30 बजे दूसरा बजट पेश करेंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीते साल वित्त मंत्री ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया था। माना जा रहा है कि इस बार बजट का आकार पिछले साल के मुकाबले बढ़ेगा।

इसे लेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भी बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देने के लिए विधायक और मंत्रियों को रायपुर के IIM के अलावा लंदन और सिंगापुर के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशन में ट्रेनिंग के लिए भी भेजा जाएगा।

बजट को लेकर मीडिया को डॉ रमन सिंह ने जानकारी दी, सत्र से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया।

बजट को लेकर मीडिया को डॉ रमन सिंह ने जानकारी दी, सत्र से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया।

विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगी मंत्री विधायक

रमन सिंह ने बताया कि मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशन में सरकार के मंत्री और विधायक सरकार चलाने के लिए मैनेजमेंट स्किल, बजट का सही इस्तेमाल, कम्युनिकेशन स्किल और पॉलिसी मेकिंग के तौर तरीकों को मैनेजमेंट गुरुओं से सीखेंगे। बजट सत्र के दौरान सोमवार को ही सभी विधायक और मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने भी जाएंगे।

ऐसे चलेगी विधानसभा की कार्यवाही

विधानसभा की कार्यवाही को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन सोमवार 24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *