Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी:दोनों BJP ने जीतीं; कांग्रेस उम्मीदवारों की वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर ECI का फैसला

करनाल : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद हरियाणा की दो लोकसभा सीटों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) चेकिंग को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीटों की ईवीएम की चेकिंग की अनुमति दे दी है।

ये दोनों सीटें भाजपा ने जीती थीं। इन लोकसभा सीटों से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद आयोग ने इन दोनों लोकसभा क्षेत्र की ईवीएम की जांच की अनुमति प्रदान कर दी है।

बता दें कि करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह चुनाव हार गए थे। दोनों कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की थी।चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज कर कहा है कि हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीटों की ईवीएम की चेकिंग का अनुरोध मिला है।

करनाल में पोलिंग स्टेशनों की संख्या दो है। पानीपत में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 2 है, वहीं बडकल में दो पोलिंग स्टेशन है। कुल 6 पोलिंग स्टेशनों की ईवीएम की चेकिंग होगी। करनाल से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल ने चुनाव जीत दर्ज की है। वहीं, फरीदाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल ने जीत हासिल की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *